संसदात्मक शासन व्यवस्था से आप क्या समझते हैं - sansadaatmak shaasan vyavastha se aap kya samajhate hain

संसदात्मक शासन से आप क्या समझते हैं?

संसदात्मक शासन या सरकार का अर्थ संसदात्मक सरकार मंत्रिमंडलीय सरकार होती है, जिसके अंतर्गत व्यवस्थापिका और कार्यपालिका का आपस में संबंध पाया जाता है । कार्यपालिका अपने कार्य के लिए संसद के प्रति उत्तरदायी होती है । संसदात्मक शासन में राजा या इसका अध्यक्ष केवल नाम मात्र का ही अधिकारी माना जाता है ।

संसदीय शासन पद्धति से आप क्या समझते हैं इसके विशेषताओं का वर्णन करें?

संसदीय सरकार शासन की वह प्रणाली है जिसमें कार्यपालिका (मन्त्रिमण्डल) अपने कार्यों के लिए विधायिका (संसद) के प्रति उत्तरदायी होती है। इसलिए इसे उत्तरदायी सरकार भी कहा जाता है। इसमें कार्यपालिका अपने पद पर उसी समय तक रह सकती है, जब तक उसे विधायिका (संसद) का बहुमत या विश्वास प्राप्त है।

अध्यक्षात्मक शासन व्यवस्था से आप क्या समझते हैं?

अध्यक्षीय प्रणाली या राष्ट्रपति प्रणाली एक ऐसी गणतांत्रिक शासनप्रणाली होती है, जिसमें राजप्रमुख(सरकार प्रमुख) और राष्ट्रप्रमुख(रष्ट्राध्यक्ष) एक ही व्यक्ती होता है। अध्यक्षीय गणतंत्र का एक उदाहरण है अमेरिका और लगभग सभी लैटिन अमेरिकी देश, वहीं फ्रांस में एक मिश्रित संसदीय और अध्रक्षीय व्यवस्था है।

संसदात्मक प्रणाली का दूसरा नाम क्या है?

संसदात्मक शासन प्रणाली को मंत्री मंडल शासन प्रणाली या उत्तरदायी शासन प्रणाली भी कहते है।