गुरुवार को दान करने से क्या होता है? - guruvaar ko daan karane se kya hota hai?

Astrology: ज्योतिष शास्त्र में दान पुण्य का बहुत महत्व बताया गया है। दिन के अनुसार दान करने के कई लाभ भी बताए गए हैं। वहीं यह भी बताया गया कि किस दिन किन वस्तुओं का दान करना चाहिए और किन वस्तुओं का नहीं। गुरुवार के दिन कई वस्तुओं का दान करना वर्जित बताया गया है। मान्यता के अनुसार ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं।

आइए जानते हैं कि गुरुवार के दिन किन चीजों का दान करना लाभप्रद होता है और किन वस्तुओं का दान करने से हानि होती है।

भगवान विष्णु का होता है गुरुवार दिन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का दिन होता है। मान्यता के अनुसार इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने से आर्थिक समृद्धि आती है। कारोबार आदि में बढ़ोतरी होने के साथ करियर में भी तरक्की मिलती है।

लोकप्रिय खबरें

गुरुवार को दान करने से क्या होता है? - guruvaar ko daan karane se kya hota hai?

14 जनवरी से चमक सकती है इन 3 राशि वालों की किस्मत, सूर्य देव करेंगे मकर राशि में प्रवेश

गुरुवार को दान करने से क्या होता है? - guruvaar ko daan karane se kya hota hai?

11 दिन बाद उदय होने जा रहे हैं बुध ग्रह, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, हर कार्य में सफलता के योग

गुरुवार को दान करने से क्या होता है? - guruvaar ko daan karane se kya hota hai?

13 मार्च तक वृष राशि में विराजमान रहेंगे मंगल ग्रह, इन 3 राशि वालों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार

गुरुवार को दान करने से क्या होता है? - guruvaar ko daan karane se kya hota hai?

Diabetes: Blood Sugar कंट्रोल करने में सहायक है लहसुन; एक्सपर्ट से जानिए किस तरह से करें सेवन

गुरुवार के दिन इन चीजों का न करें दान

काली वस्तुएं – गुरुवार के दिन काली वस्तुओं का दान नहीं करना चाहिए। साथ ही पूजा में भी काली चीजें नहीं उपयोग करनी चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

नहीं देना चाहिए कर्ज – गुरुवार के दिन किसी को पैसा उधार नहीं देना चाहिए। मान्यता के अनुसार इस दिन कर्ज देने पर पैसा वापस नहीं मिलता है

Also Read

Vastu Tips: थाली में 3 रोटी रखना होता है अशुभ? घर में आती है दरिद्रता, वास्तु शास्त्र से जानिए भोजन परोसने का सही नियम

लोहे का न करें दान – गुरुवार के दिन लोहे की वस्तुओं का दान नहीं करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन लोहे का दान करना अशुभ होता है।

तुलसी के पत्ते न करें दान – मान्यता के अनुसार गुरुवार के दिन तुलसी की पत्तियों का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से घर से आर्थिक समृद्धि चली जाती है और बरकत नहीं होती है।

बृहस्पतिवार को क्या दान करना चाहिए? यह सवाल सभी के मन एक बार जरूर आता होगा। शास्त्रों में दान को बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है। ब्राह्मण आदि को दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। गुरुवार के दिन देवगुरु बृहस्पति से संबंधित चीजों का दान करने से बृहस्पति ग्रह की पीड़ा का नाश होता है और दोषों से मुक्ति मिलती है।

यह भी पढ़ें- शनिवार को चांदी खरीदना चाहिए या नहीं, जानिए शनिवार का दिन किन स्थितियों में शुभ होता है?

Thursday Astrological Remedies: हिंदू धर्म में बृहस्पतिवार का दिन देव गुरु बृहस्पति का माना जाता है। ज्योतिष अनुसार बृहस्पति सबसे शुभ ग्रह है। जिन लोगों की कुंडली में ये ग्रह मजबूत होता है उन्हें धन-दौलत और मान सम्मान प्राप्त होता है। वहीं जिनकी कुंडली में ये ग्रह कमजोर स्थिति में होता है उन्हें जीवन में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए इस ग्रह का अच्छा होना बेहद जरूरी माना जाता है। यहां आप जानेंगे कि गुरुवार के दिन किन चीजों का दान करने से गुरु ग्रह को मजबूत मिलती है।

नई दिल्ली: हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन का विशेष महत्व होता है। यह दिन श्री हरि विष्णु और देव गुरु बृहस्पति को समर्पित होता है। गुरुवार के दिन पूजा और व्रत से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और भगवान विष्णु की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूरी है। इस दिन व्रत और पूजन के साथ ही दान पुण्य का भी महत्व होता है। मान्यता है गुरुवार के दिन ब्राह्मण, गरीब और जरूरतमंदों को दान-दक्षिणा देने से धन-समृद्धि में वृद्धि होती है और भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। लेकिन कुछ ऐसी भी चीजें होती हैं जिन्हें गुरुवार के दिन दान देने से बचना चाहिए। इन चीजों को दान करना दुर्भाग्य का कारण बन सकता है। जानते हैं गुरुवार के दिन क्या करें और किन चीजों का दान करने से बचें।

भूलकर भी गुरुवार के दिन न करें इन चीजों का दान

काली वस्तुएं- मान्यता है कि गुरुवार के दिन पीली रंग की वस्तुओं का दान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। लेकिन इस दिन काले रंग की चीजों को दान-देने या पूजा में प्रयोग करने से बचना चाहिए। इसलिए गुरुवार के दिन काली रंग की वस्तुओं का गलती से भी दान न करें। यदि आप इस दिन काले रंग की वस्तुओं का दान करेंगे तो इससे पूजा का फल प्राप्त नहीं होगा।

उधारी या कर्ज- वैसे तो जरूरतमंदों की मदद करना अच्छी बात है लेकिन गुरुवार के दिन किसी को कर्ज देने से बचना चाहिए। माना जाता है कि गुरुवार के दिन दिया गया कर्ज आसानी से वापस नहीं मिल पाता।

लोहे की वस्तुएं- गुरुवार के दिन किसी को भी लोहे से बनी वस्तुओं को दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करना भी दुर्भाग्य का कारण बन सकता है।

तुलसी- भगवान विष्णु को तुलसी अतिप्रिय है। इसलिए भगवान विष्णु की कोई भी पूजा तुलसी पत्ते या तुलसी दल अर्पित किए बिना अधूरी मानी जाती है। यदि गुरुवार के दिन कोई भी तुलसी पत्ता मांगे तो न दें। इससे घर की बरकत चली जाती है। 

Mahananda Navami 2022: महानंदा नवमी के दिन जरूर करें ये उपाय, मां लक्ष्मी आपकी सभी मनोकामनाएं करेंगी पूरी

इन चीजों के दान से बन जाएंगे बिगड़े काम

  1. गुरुवार के दिन शुभ फल की प्राप्ति के लिए पीली रंग की वस्तुओं का दान करें। इससे भाग्योदय होता है।
  2. गुरुवार के दिन किसी मंदिर में सुराही का दान करने से जीवन में चल रही तमाम परेशानियों से मुक्ति मिलती है।
  3. गुरुवार के दिन विष्णु जी के मंदिर में आम का दान करना शुभ माना जाता है। इससे परिवार में खुशहाली आती है।
  4. वहीं अगर आप गुरुवार के दिन केसर का दान करते हैं तो इससे भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा।

Vastu Tips: नए साल में इन चीज़ों की खरीदारी करने से मां लक्ष्मी बरसाएंगी आप पर अपनी कृपा, धन से भर जाएगी झोली

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Vastu Tips News in Hindi के लिए क्लिक करें धर्म सेक्‍शन

गुरुवार को क्या दान करना चाहिए?

गुरुवार को पीले फल-फूल, चने की दाल, पीला चंदन, पीली मिठाई, मुनक्का, पीली मिठाई, मक्के का आटा, चावल और हल्दी का दान करना चाहिए। इससे भी बढ़कर है केले का दान

गुरुवार को पैसे देने से क्या होता है?

गुरुवार के दिन लेन-देन करने की मनाही होती है. इस दिन ना तो किसी को पैसे देने चाहिए और ना ही किसी से पैसे लेने चाहिए. ऐसा करने से कर्ज चढ़ने की संभावना रहती है. अगर बहुत जरूरी हो तो दोपहर के बाद या संध्या के समय पैसों का लेन-देन कर सकते हैं.

क्या हम गुरुवार को कपड़े दान कर सकते हैं?

यदि आपका बृहस्पति कमजोर है और मेहनत के बाद भी आपको सफलता नहीं मिल रही है तो आप बृहस्पतिवार के दिन ब्राह्मण को पीले वस्त्रों का दान करें या किसी जरूरतमंद को पीले कपड़े दान में दें। ऐसा करने से आपका बृहस्पति मजबूत होने के साथ आपके रुके हुए काम भी बनने लगते हैं

बृहस्पति देव को खुश करने के लिए क्या करना चाहिए?

बृहस्पति देव को प्रसन्न करने के लिए पीड़ित जातक को गुरुवार का व्रत अवश्य करना चाहिए. इस दिन पीले वस्त्रों को धारण करना भी श्रेष्ठ माना गया है. व्रत का पारायण भी पीले भोजन के साथ करना चाहिए. अगर आप राशि में गुरु कमजोर स्थिति में हैं तो इससे उत्पन्न होने वाली परेशानी से बचने के लिए कुछ चीजों का दान करना शुभ माना गया है.