शिक्षण में कंप्यूटर का क्या उपयोग है? - shikshan mein kampyootar ka kya upayog hai?

शिक्षण में कंप्यूटर का क्या उपयोग है? - shikshan mein kampyootar ka kya upayog hai?
शिक्षा के क्षेत्र में कम्प्यूटर का महत्व | Importance of computer in the field of education in Hindi

शिक्षा के क्षेत्र में कम्प्यूटर का महत्व 

कम्प्यूटर का शैक्षिक महत्व- जब से शिक्षा के क्षेत्र में कम्प्यूटर का प्रयोग होना शुरू हुआ है, तब से शिक्षा क्षेत्र से सम्बन्धित कार्यों में तीव्रतां आ गई है। यह शिक्षा क्षेत्र में आने वाली समस्याओं का समाधान अत्यन्त तीव्र गति से करता है। यह बीसवीं सदी की सबसे महत्वपूर्ण खोज है। यह ऐसा साधन है जो हर प्रकार की सूचनाओं को स्वीकार करके उसे उचित रूप में उपयोगकर्ताओं तक पहुंचाता है। अतः आज शिक्षा में गुणात्मक सुधार तथा वैयक्तिक निर्देशन के लिए कम्प्यूटर का प्रयोग किया जाता है कम्प्यूटर तकनीकी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अनेक नवीन परिवर्तन होते जा रहे हैं। कम्प्यूटर के माध्यमे से इंटरनेट द्वारा विभिन्न विषयों पर विशद जानकारी प्राप्त कर शिक्षण कार्य में सुधारात्मक कदम उठाये जा रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में कम्प्यूटर के महत्व को निम्न बिन्दुओं के आधार पर समझा जा सकता है-

  1. शिक्षा के क्षेत्र में कम्प्यूटर एक महासंगणक के रूप में कार्य करता है क्योंकि यह बड़ी गणनाओं को कुछ ही सेकेंड में हल कर देता है।
  2. यह सूचनाओं का संग्रह बड़ी मात्रा में करता है जिससे बड़ी मात्रा में शैक्षिक सूचनाओं का संग्रह आसानी से किया जा सकता है।
  3. इसका प्रयोग शिक्षण व अनुदेशन में किया जाता है।
  4. शैक्षिक संस्थाओं में प्रवेश परीक्षा, मूल्यांकन, परीक्षाफल आदि से सम्बन्धित विभिन्न पहलुओं का विश्लेषण करने तथा निष्कर्ष तक पहुँचने में इसका प्रयोग किया जाता है।
  5. विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण एवं कौशलों के विकास एवं अभ्यास में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।”
  6. कम्प्यूटर की सहायता से शैक्षिक अनुसंधानों में आँकड़ों का संग्रह व गणना आसानी से की जा सकती है।
  7. यह छात्रों को निर्देश व परामर्श देने में प्रयोग किया जाता है।
  8. विभिन्न शैक्षिक संस्थाओं की पारस्परिक तुलना करके गुणात्मक प्रगति का दिग्दर्शन कम्प्यूटर के माध्यम से सरलता से किया जा सकता है।
  9. प्रयोगशाला व दूसरे क्रियात्मक कार्यों में कम्प्यूटर सहायक सामग्री के रूप में कार्य करता है।
  10. विभिन्न प्रकार के विचारों व सूचनाओं की पुनरावृत्ति में इसका प्रयोग किया जाता है।
  11. यह स्वशिक्षण में उपयोगी है।
  12. शिक्षकों को उपस्थिति रजिस्टर को पूरा करना, समय सारणी का निर्माण करने तथा वेतन आदि का लेखा जोखा रखने में इसका प्रयोग किया जाता है।
  13. कम्प्यूटर पर देश विदेश की विभिन्न पुस्तकों के सम्बन्ध में पूरी जानकारी होती है जिसका लाभ छात्र उठा सकते हैं।
  14. छान्न कम्प्यूटर के प्रयोग से उन उपेक्रमों को भी कर सकते हैं जो उनकी पाठ्यपुस्तक का भाग नहीं है अर्थात् जो छात्र जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं, उनकी जिज्ञासा को शांत करने के लिए कम्प्यूटर महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।

IMPORTANT LINK

  • शैक्षिक तकनीकी का अर्थ और परिभाषा लिखते हुए उसकी विशेषतायें बताइये। 
  • शैक्षिक तकनीकी के प्रकार | Types of Educational Technology in Hindi
  • शैक्षिक तकनीकी के उपागम | approaches to educational technology in Hindi
  • अभिक्रमित अध्ययन (Programmed learning) का अर्थ एंव परिभाषा
  • अभिक्रमित अनुदेशन के प्रकार | Types of Programmed Instruction in Hindi
  • महिला समाख्या क्या है? महिला समाख्या योजना के उद्देश्य और कार्यक्रम
  • शैक्षिक नवाचार की शिक्षा में भूमिका | Role of Educational Innovation in Education in Hindi
  • उत्तर प्रदेश के विशेष सन्दर्भ में शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009
  • शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009′ के प्रमुख प्रावधान एंव समस्या
  • नवोदय विद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया एवं अध्ययन प्रक्रिया
  • पंडित मदन मोहन मालवीय के शैक्षिक विचार | Educational Thoughts of Malaviya in Hindi
  • टैगोर के शिक्षा सम्बन्धी सिद्धान्त | Tagore’s theory of education in Hindi
  • जन शिक्षा, ग्रामीण शिक्षा, स्त्री शिक्षा व धार्मिक शिक्षा पर टैगोर के विचार
  • शिक्षा दर्शन के आधारभूत सिद्धान्त या तत्त्व उनके अनुसार शिक्षा के अर्थ एवं उद्देश्य
  • गाँधीजी के शिक्षा दर्शन का मूल्यांकन | Evaluation of Gandhiji’s Philosophy of Education in Hindi
  • गाँधीजी की बुनियादी शिक्षा व्यवस्था के गुण-दोष
  • स्वामी विवेकानंद का शिक्षा में योगदान | स्वामी विवेकानन्द के शिक्षा दर्शन का मूल्यांकन
  • गाँधीजी के शैक्षिक विचार | Gandhiji’s Educational Thoughts in Hindi
  • विवेकानन्द का शिक्षा के क्षेत्र में योगदान | Contribution of Vivekananda in the field of education in Hindi
  • संस्कृति का अर्थ | संस्कृति की विशेषताएँ | शिक्षा और संस्कृति में सम्बन्ध | सभ्यता और संस्कृति में अन्तर
  • पाठ्यक्रम निर्माण के सिद्धान्त | Principles of Curriculum Construction in Hindi
  • पाठ्यक्रम निर्माण के सिद्धान्त | Principles of Curriculum Construction in Hindi
  • मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा शिक्षा का किस प्रकार प्रभावित किया?
  • मानव अधिकार की अवधारणा के विकास | Development of the concept of human rights in Hindi
  • पाठ्यक्रम का अर्थ एंव परिभाषा | Meaning and definitions of curriculum in Hindi
  • वर्तमान पाठ्यक्रम के दोष | current course defects in Hindi
  • मानव अधिकार क्या है? इसके प्रकार | what are human rights? its types
  • अन्तर्राष्ट्रीय सद्भावना के लिए शिक्षा के उद्देश्य | Objectives of Education for International Goodwill in Hindi
  • योग और शिक्षा के सम्बन्ध | Relationship between yoga and education in Hindi

Disclaimer

Disclaimer: Target Notes does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us:

You may also like

About the author

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

कंप्यूटर का शिक्षा में क्या उपयोग है?

शिक्षा के क्षेत्र में कम्प्यूटर एक महासंगणक के रूप में कार्य करता है क्योंकि यह बड़ी गणनाओं को कुछ ही सेकेंड में हल कर देता है। यह सूचनाओं का संग्रह बड़ी मात्रा में करता है जिससे बड़ी मात्रा में शैक्षिक सूचनाओं का संग्रह आसानी से किया जा सकता है। इसका प्रयोग शिक्षण व अनुदेशन में किया जाता है।

शिक्षण में कंप्यूटर क्या है?

शिक्षा प्रशासन में कम्प्यूटर की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण होती जा रही है। किसी भी विद्यालय जिसमें हजारों विद्यार्थी होते हैं से लेकर बोर्ड, जिसमें कि लाखों परीक्षार्थी भाग लेते हैं, के लिए विद्यार्थियों के बारे में वांछित जानकारियों को रखने का कार्य कम्प्यूटर की सहायता से आसानी से किया जा सकता है।

शिक्षण में कंप्यूटर का उपयोग कब किया गया?

1940 से 1970 तक इसका उपयोग शिक्षा में 1940 के बाद आया, जब अमेरिकी शोधकर्ताओं ने एक कम्प्युटर का निर्माण किया जिसके द्वारा यह जानकारी को रखा जा सकता है।

स्कूली शिक्षा के लिए कंप्यूटर की आवश्यकता क्यों है?

कंप्यूटर पर छात्रों को शिक्षा देने से छात्रों को विषय आसानी से समझ आ जाता है। कंप्यूटर की वजह से आज के दिन बहुत से कोर्स ऑनलाइन उपलब्ध है, जिनको बच्चे घर से ही पढ़ सकते है, या बहुत सी ऐसी वेबसाइट हैं जो विभिन्न विषयों की शिक्षा ऑनलाइन अच्छे ट्यूटर द्वारा उपलब्ध करवाती है।