मेष राशि वालों को कौन से कलर की गाड़ी खरीदना चाहिए? - mesh raashi vaalon ko kaun se kalar kee gaadee khareedana chaahie?

गाड़ी आजकल हर किसी की जरूरत बन गया है। टू व्हीलर हो या फोर व्हीलर, हर कोई चाहता है कि उसकी अपनी एक गाड़ी हो। अगर आप भी गाड़ी खरीदने का मन बना रहे हैं तो जान लिजिए कि कौन से रंग का वाहन खरीदना आपके लिए शुभ है। ज्योतिष शास्त्र में वाहन के रंग का बहुत महत्व है। अगर हर राशि के शुभ रंग के अनुसार वाहन खरीदा जाए तो इसके शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं। नीचे जानिए कौनसी राशि के लिए कौनसा रंग है शुभ-

मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए लाल रंग शुभ होता है। इसके अलावा गोल्डन, सिल्वर, पीला या संतरी रंग का वाहन भी इस राशि के जातकों के लिए उतना ही फायदेमंद रहेगा।

वृषभ राशि: वृष राशि वाले फैशनेबल कहे जाते हैं। इन्हें सफेद रंग की गाड़ी खरीदनी चाहिए। क्रीम कलर भी आपके लिए उतना ही लकी है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों का शुभ रंग हरा होता है। इसलिए इन्हें हरे रंग का वाहन काफी सूट करेगा। नीले या काले रंग की गाड़ियां भी खरीद सकते हैं।

कर्क राशि: सिल्वर, क्रीम कलर या लाल रंग इस राशि के लिए सबसे उत्तम है। इस रंग का वाहन खरीदने से इनकी जिंदगी में प्रगति होगी।

सिंह राशि:  ऊर्जा से भरपूर सिंह राशि वालों के लिए गोल्डन कलर का वाहन सबसे लकी रहेगा। यह आपके परिवार में सुख-शांति लाएगा।

कन्या राशि: इस राशि का सबसे शुभ रंग गहरा हरा रंग है। इसके अलावा बैंगनी, हल्का नीला रंग और गुलाबी रंग भी आपके भाग्य को चमकाएगा।

तुला राशि: सफेड या दूधिया रंग का वाहन तुला राशि के लिए सबसे बेहतर रहेगा। यह गाड़ी आपके अंदर खोए आत्मविश्वास को भी जगाएगी।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के लिए सबसे लकी रंग लाल या मैरुन है। अगर लाल या मौरुन रंग नहीं खरीदना चाहते हैं तो नारंगी या गोल्डन कलर का वाहन भी खरीद सकते हैं।

धनु राशि: धनु राशि के लोग हमेशा खुश और खिले हुए रहते हैं। इसलिए इनके लिए पीले रंग का वाहन सबसे शुभ है।

मकर राशि: नीले या काले रंग का वाहन मकर राशि के लिए सबसे उत्तम है। यह आपके करियर को ग्रोथ देगा।

कुंभ राशि: सिल्वर, बैंगनी या काले रंग का वाहन खरीदें कुंभ राशि वाले। आपके लिए अति शुभ साबित होगा ये वाहन।

मीन राशि: मीन राशि वालों को हमेशा पीले, गहरे लाल रंग और नारंगी रंग की गाड़ी खरीदनी चाहिए। यह उनके निजी जीवन के लिए काफी शुभ होता है।

मेष राशि वालों को कौन से कलर की गाड़ी खरीदना चाहिए? - mesh raashi vaalon ko kaun se kalar kee gaadee khareedana chaahie?

यदि आप कोई भी वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो शुभ-मुहूर्त, ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति के अलावा राशि के अनुसार भी वाहनों के रंगों का विशेष ज्योतिषीय महत्व होता है। आइए जानें अपनी राशि के अनुसार किस रंग का वाहन खरीदें :-

मेष राशि के जातकों को नीला या उससे मिलते-जुलते रंग के वाहन शुभ होते हैं। वहीं काले और भूरे रंग का वाहन नहीं लेना चाहिए।

वृषभ राशि के जातकों के लिए सफेद और क्रीम कलर के वाहन शुभ माने जाते हैं। वहीं पीले और गुलाबी रंग के वाहनों को खरीदने से बचना चाहिए।

मिथुन राशि के जातकों के लिए हरा या क्रीम कलर का वाहन लाभदायक माना गया है।

कर्क राशि के जातकों के लिए काला, पीला और लाल रंग के वाहन शुभ माने गए हैं।

सिंह राशि के जातकों के लिए ग्रे और स्लेटी रंग के वाहन शुभ साबित होते हैं।

कन्या राशि के जातकों के लिए सफेद और नीले रंग के वाहन शुभ माने गए हैं। परंतु लाल रंग के वाहन कन्या राशि वाले जातकों को नहीं लेना चाहिए।

तुला राशि के जातकों के लिए काले अथवा भूरे रंग का वाहन शुभ माना गया है।

वृश्चिक राशि के जातकों को सफेद रंग के वाहन खरीदने चाहिए। वहीं काले रंग के वाहन को खरीदने से बचें।

धनु राशि के जातकों को सिल्वर और लाल रंग के वाहन विशेष फलदायी माने गए हैं। वहीं काले और नीले रंग के वाहन नहीं लेना चाहिए।

मकर राशि के जातकों को सफेद, ग्रे और स्लेटी रंग के वाहन लेना चाहिए। यह रंग इन राशि वालों के लिए अच्छे माने जाते हैं।

कुंभ राशि के जातकों को सफेद, ग्रे या नीले रंग के वाहन खरीदने चाहिए।

मीन राशि के जातकों को पीला, नारंगी या गोल्डन रंग का वाहन लाभकारी होता है।

Updated: | Sat, 27 Aug 2022 10:09 PM (IST)

Astro Tips: एक वाहन खरीदते समय हम कई मापदंड़ों का ध्यान रखते हैं। ज्योतिषाचार्य के अनुसार शुभ मुहूर्त की तरह ही वाहन के लिए भी शुभ रंग होता है। जिसका ध्यान बाइक, कार या स्कूटर खरीदते समय रखना चाहिए। किसी जातक की कुंडली के आधार पर ज्योतिषी भविष्यवाणी करते हैं। उसी में आते हैं शुभ मुहूर्त, वाहन खरीदने के लिए शुभ रंग, लकी नंबर प्लेट आदि। ज्योतिष शास्त्र में वाहनों का मामला शनि और शुक्र ग्रह पर निर्भर करता है। यदि आप गाड़ी खरीदना चाहते हैं, तो शुक्र ग्रह एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि शुक्र भौतिक, सुख, धन और विलासिता का प्रतिनिधित्व करता है। साथ ही शनि देव का अत्यधिक महत्व भी है। अगर आप वाहन खरीदना चाहते हैं तो याद रखें कि आपका जन्म कुंडली में शनि की स्थिति अनुकूल होनी चाहिए।

आइए जानते हैं कि आपकी राशि के आधार पर वाहन के लिए आपका भाग्यशाली रंग क्या होगा-

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को लाल या मैरून रंग की कार खरीदनी चाहिए। इस राशि वालों को ब्लैक और भूरे रंग का वाहन नहीं लेना चाहिए।

वृषभ राशि

इस राशि के लोगों के लिए सफेद या क्रीम कलर की गाड़ी खरीदना शुभ साबित होता है। वहीं पीले और पिंक रंग की कार खरीदना अशुभ होता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशियों के लिए गाड़ी का हरा, लाल और स्लेटी रंग शुभ माना गया है।

कर्क राशि

कर्क राशियों के लिए लाल, सफेद और पीला रंग की कार खरीदना फायदेमंद साबित होता है।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातक यदि स्लेटी और ग्रे कलर की कार खरीदते हैं, तो यह इनके लिए शुभ होगा।

कन्या राशि

इस राशि वालों के लिए भूरा, नीला और सफेद रंग शुभ माना गया है। कन्या राशि का स्वामी बुध ग्रह है।

तुला राशि

इस राशि के स्वामी शनि देव हैं। तुला राशियों को काले और नीले रंग की कार खरीदना उत्तम साबित हो सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह है। आपके लिए सफेद और लाल रंग शुभ माना गया है।

धनु राशि

धनु राशि पर बृहस्पति ग्रह का प्रभाव होता है। इस राशि के जातकों को वाहन खरीदते समय लाल, पीले या केसरिया रंग का चुनाव करना चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए सलेटी, नारंगी, हरा और पीला रंग शुभ है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि का स्वामी शनि ग्रह है। इस राशि के जातकों को वाहन खरीदते समय ग्रीन, येलो या सिल्वर रंग का चुनाव करना चाहिए।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों पर बृहस्पति ग्रह का प्रभाव होता है। इस राशि वालों को सफेद, केसरिया या भूरा रंग की कार खरीदनी चाहिए।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'

Posted By: Shailendra Kumar

  • Font Size
  • Close

  • # astro tips
  • # astro news
  • # auspicious vehicle colour
  • # automobile colour
  • # lucky colour for vehicle
  • # vehicle for zodiac signs
  • # ज्योतिष समाचार
  • # राशिफल
  • # ज्योतिष शास्त्र
  • # राशि के अनुसार वाहन का रंग
  • # राशि अनुसार वाहन का शुभ रंग
  • # naidunia
  • # specialstory

मेष राशि को कौन से कलर की गाड़ी लेनी चाहिए?

मेष (Aries) राशि वाले जातकों को नीले (Blue) या उससे मिलते-जुलते रंग की कार खरीदनी चाहिए. इस राशि वालों को काले और भूरे रंग की गाड़ी लेने से बचना चाहिए. वृषभ (Taurus) राशि के लोगों को सफेद या क्रीम (White or Cream) रंग की कार खरीदना शुभ फलदायक साबित होगा.

मेष राशि वाले वाहन कब खरीदे 2022?

5 अक्टूबर 2022- दशहरा अक्टूबर माह में वाहन खरीदने की शुरुआत दशहरे के शुभ मौके पर हो रही है।

मेष राशि का शुभ रंग कौन सा है 2022?

मेष राशि वालों के लिए लाल व सफेद रंग भाग्यशाली रंग होता है। इन रंग के वस्त्र पहनने से मानसिक शांति रहती है।

मेष राशि को क्या खरीदना चाहिए?

मेष - इस राशि के जातक धनतेरस के दिन चांदी की कोई वस्तु, बर्तन या गहने खरीदें। ऐसा करने से धन लाभ मिलेगा और सुख समृद्धि की वृद्धि का योग बनेंगे। वृष- राशि के जातक धनतेरस पर चांदी के बर्तन खरीदें। इससे उन्हें विशेष लाभ मिलेगा मान्यता है कि चांदी खरीदने से धन के देवता कुबेर प्रसन्न होते हैं।