राष्ट्रमंडल खेल 2026 का शुभंकर क्या है? - raashtramandal khel 2026 ka shubhankar kya hai?

राष्ट्रमंडल खेल 2026 का शुभंकर क्या है? - raashtramandal khel 2026 ka shubhankar kya hai?

Commonwealth Games 2026

कॉमलवेल्‍थ गेम्‍स (Commonwealth Games 2026) का आयोजन ऑस्‍ट्रेलिया के विक्‍टोरिया राज्‍य में होगा. विक्‍टोरिया के विभिन्‍न शहों में पूरे टूर्नामेंट को कराया जाएगा. यह जानकारी मंगलवार को कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स फेड्रेशन की तरफ से यह जानकारी दी गई. बताया गया कि खेलों का उद्घाटन समारोह मेलबर्न क्रिकेट  ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा, जिसमें एक लाख लोगों के शिरकत करने की संभावना है.

कॉमलवेल्‍थ गेम्‍स 2026 का आयोजन अब‍तक  हुए खेले के मुकाबले अलग मॉडल पर होगा. पूर्व में केवल एक ही शहर में पूरो खेलों का आयोजन होता रहा है. इस बार अधिकांश स्पर्धाओं का आयोजन क्षेत्रीय केंद्रों में होगा. एक ही शहर में स्पर्धाओं के आयोजन के पारंपरिक मॉडल से यह थोड़ा अलग नजर आता है.

खेलों का आयोजन मार्च 2026 (Commonwealth Games 2026) में मेलबर्न, जीलोंग, बेंडिगो, बेलार्ट और जिप्सलैंड शामिल हैं. इन सभी शहरों में अलग खेल गांव होगा. उद्घाटन समारोह का आयोजन एक लाख लोगों की क्षमता वाले एतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर होगा. राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने मंगलवार को यह घोषणा की. इस घोषणा के बाद सीजीएफ, राष्ट्रमंडल खेल ऑस्ट्रेलिया और विक्टोरिया के बीच विस्तृत बातचीत का दौरा चलेगा. शुरुआत में टी20 क्रिकेट सहित 16 खेलों को इन खेलों के लिए चुना गया है और इसी साल अन्य खेलों को भी इस सूची में जोड़ा जाएगा.

विक्टोरिया के प्रधानमंत्री डेनियल एंड्रयूज ने कहा, ‘‘यह बहुत बड़े सम्मान की बात है कि विक्टोरिया को 2026 राष्ट्रमंडल खेलों के मेजबान स्थल के रूप में चुना गया है- हम अपने राज्य में दुनिया का स्वागत करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते.’’

ऑस्ट्रेलिया पांच बार राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी कर चुका है. विक्टोरिया के मेलबर्न को 2006 खेलों के आयोजन का मौका मिला था जो टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे सफल खेलों में से एक हैं. ऑस्ट्रेलिया ने इसके अलावा 1938 में सिडनी, 1962 में पर्थ, 1982 में ब्रिसबेन और 2018 में गोल्ड कोस्ट में इन खेलों की मेलबानी की. विक्टोरिया ने 2004 में बेंडिगो में राष्ट्रमंडल युवा खेलों का आयोजन भी किया.

सीजीएफ अध्यक्ष डेम लूसी मार्टिन ने कहा, ‘‘राष्ट्रमंडल खेल महासंघ को 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी विक्टोरिया को सौंपने की बेहद खुशी है. राष्ट्रमंडल खेल ऑस्ट्रेलिया और विक्टोरिया सरकार ने हमारी इस बड़ी बहु खेल प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए नया विजन तैयार किया है. हमारा मानना है कि हमारी यात्रा के अगले चरण के लिए हमें विक्टोरिया के रूप में परफेक्ट साझेदार मिला है.’’

ऑस्ट्रेलिया में 2026 में होने वाले खेल इस बहु खेल प्रतियोगिता का 23वां सत्र होगा. पहले खेलों का आयोजन 1930 में कनाडा के हैमिल्टन में किया गया था.

विक्टोरिया को कई बड़ी वैश्विक खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी का अनुभव है जिसमें आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम, मेलबर्न फार्मूला वन ग्रां प्री और मेलबर्न कप शामिल है. राज्य नियमित रूप से क्रिकेट, गोल्फ और आस्ट्रेलिया रूल्स फुटबॉल की एलीट प्रतियोगिताओं की मेजबानी करता है.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें खेल की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी कौन करेगा?

ऑस्ट्रेलिया का विक्टोरिया राज्य 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा2026 के खेल जिलॉन्ग, बैलैरैट, बेंडिगो और गिप्सलैंड के चार क्षेत्रीय केंद्रों में आयोजित किए जाएंगे। राज्य ने खेलों के लिए अब तक 16 खेलों की पुष्टि की है, जिनमें एक्वेटिक्स, सायक्लिंग और ट्वेंटी20 क्रिकेट शामिल हैं।

राष्ट्रमंडल खेलों का आदर्श वाक्य क्या है 2022?

2022 राष्ट्रमंडल खेलों का आदर्श वाक्य "सभी के लिए खेल" है। बर्मिंघम को 2017 में कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन द्वारा मेजबान के रूप में घोषित किया गया था। 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों में 72 राष्ट्रमंडल देशों के भाग लेने की उम्मीद है।

2022 के राष्ट्रमंडल खेल का शुभंकर क्या है?

22वें कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 शुभंकर का नाम पेरी हैं. राष्ट्रमंडल खेलो के शुभंकर का नाम बर्मिंघम में पाए जाने वाले एक बहुरंगी बैल पेरी बर्र के नाम पर किया गया हैं.

राष्ट्रमंडल खेल का पुराना नाम क्या है?

इसी प्रकार 1954 से 1966 तक राष्ट्रमंडल खेलों को ब्रितानी साम्राज्य और राष्ट्रमंडल खेल कहा गया और 1970 और 1974 में इसका नाम ब्रितानी राष्ट्रमंडल खेल रहा. देश और दुनिया की बड़ी ख़बरें और उनका विश्लेषण करता समसामयिक विषयों का कार्यक्रम.