ब्रिटिश कौन से देश के थे? - british kaun se desh ke the?

क्वीन एलिजाबेथ के लंबे शासन के बाद जब उनका निधन हुआ तो 73 साल की उम्र में प्रिंस चार्ल्स की ताजपोशी किंग यानि राजा के तौर पर हुई. इसके साथ ही वह ब्रिटिश राजशाही के शीर्ष पद पर आसीन होकर न केवल ब्रिटेन के राजा बन गए बल्कि संवैधानिक राजशाही स्वीकार करने से लेकर कामनवेल्थ राजशाही स्वीकार करने वाले देशों के भी प्रमुख हो गए. हालांकि ज्यादातर देशों में अब ब्रिटिश राजशाही की सुप्रीम पोजिशन केवल प्रतीकात्मक ही है.

हालांकि क्वीन एलिजाबेथ के ही जीवन के दौरान ब्रिटिश राजशाही को अपना सुप्रीम मानने वाले तमाम देशों में राजशाही से अलग होने की आवाज उठने लगी है. कुछ देशों में इसे लेकर रायशुमारी हुई तो कुछ देशों ने गणराज्य बनने की ओर कदम बढ़ा लिये हैं.

इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद ब्रिटिश राजशाही से उनका रिश्ता खत्म हो जाएगा. हालांकि भारत में आजादी के बाद ये स्थिति थी लेकिन जिस दिन हम गणतांत्रिक देश बने, उसी दिन ब्रिटिश राजशाही हमारी प्रतीकात्मक सुप्रीमो नहीं रही.

ब्रिटेन में 03 स्वायत्तशासी देश

वैसे आपको बता दें ब्रिटेन में भी तीन देशों की अलग सरकारें हैं लेकिन वो अब भी पूरी तरह से ब्रिटेन के अधीन हैं, ये देश आयरलैंड और स्काटलैंड हैं. जहां स्वायत्त सरकारें हैं. उन्हें अलग देश का दर्जा भी हासिल है लेकिन वो अब भी ब्रिटेन का ही हिस्सा माने जाते हैं. हालांकि आयरलैंड और स्काटलैंड में भी लगातार आजादी को लेकर आंदोलन चलता रहा है.

कनाडा, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में जब तक क्वीन जिंदा थीं, तब तक उन्हें हर आधिकारिक दौरे में राष्ट्रप्रमुख जैसा प्रोटोकाल मिलता था. उनके लिए इन सभी देशों में अपने शासकीय आवास हैं. जब वो इन देशों में जाते हैं तो उन्हीं आवासों में रुकते हैं. उनके नहीं होने की सूरत में भी इन आवासों को मेंटेन रखने के लिए एक बड़ा स्टाफ लगातार जुटा रहता है. इन तीनों देशों की संसद ब्रिटेन की तरह राजशाही के प्रति जवाबदेह है. उसे बहुत सी बातों और कानून बनाने की प्रक्रिया में राष्ट्रप्रमुख होने के नाते किंग को भी अवगत कराना होता है.

सबसे लंबे वक्त तक शासन करने वाली ब्रिटिश महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय नहीं रहीं। वो सिर्फ ब्रिटेन ही नहीं, 14 अन्य आजाद देशों की भी महारानी थीं। ये सभी देश कभी न कभी ब्रिटिश हुकूमत के अधीन रहे थे।

भास्कर एक्सप्लेनर में हम जानेंगे कि क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय सिर्फ दिखावे की महारानी क्यों थीं? ब्रिटेन और बाहर के देशों में उनके पास क्या-क्या शक्तियां थीं?

सवाल : एलिजाबेथ द्वितीय महारानी थीं, लेकिन प्रतीकात्मक; ऐसा क्यों?

जवाब : ब्रिटिश रानी एलिजाबेथ द्वितीय एक संवैधानिक रानी थीं। वे यूनाइटेड किंगडम की हेड ऑफ स्टेट यानी राज्य प्रमुख थीं। अब उनकी जगह लेने वाले चार्ल्स भी इसी तरह प्रतीकात्मक राजा होंगे। ठीक भारत के राष्ट्रपति की तरह, लेकिन दोनों के बीच एक बड़ा अंतर है। भारत के राष्ट्रपति को देश के लोगों के चुने प्रतिनिधि यानी सांसद और विधायक चुनते हैं।

वहीं, राजशाही होने की वजह से ब्रिटेन के राजा या रानी शाही वंश से ही बनते हैं। आमतौर पर राजा या रानी की सबसे बड़ी संतान ही उनके बाद शाही गद्दी पर बैठती है। यही वजह है कि लोकतांत्रिक देश होने के बावजूद भारत एक गणतंत्र है और ब्रिटेन एक राजशाही।

भारत के राज्य प्रमुख यानी राष्ट्रपति और ब्रिटेन के राजा या रानी में एक बड़ी समानता है। दोनों के पद और रुतबा प्रतीकात्मक हैं, जो परंपरा और रीति-रिवाज पर आधारित हैं। ब्रिटेन के राजा हो या भारत के राष्ट्रपति, दोनों ही कुछ अपवादों को छोड़कर सभी फैसले या काम प्रधानमंत्री और उनकी कैबिनेट की सलाह पर ही करते हैं। ज्यादातर मामलों में यह सलाह बाध्यकारी होती है। यानी राजा-रानी या राष्ट्रपति को उन्हें इसके मुताबिक ही फैसले करने होते हैं।

ब्रिटेन के नए राजा को अब किंग चार्ल्स तृतीय के नाम से जाना जाएगा। नए राजा के रूप में उन्हें क्या कहा जाएगा, यही नए राजा चार्ल्स तृतीय का पहला फैसला है। परंपरा के मुताबिक वे अपने लिए चार में से किसी एक नाम को चुन सकते थे- चार्ल्स, फिलिप, आर्थर, जॉर्ज।

सवाल : ब्रिटेन की महारानी के पास क्या-क्या काम थे, अब ये काम कौन करेगा?

जवाब : यूनाइटेड किंगडम की हेड ऑफ स्टेट यानी राज्य प्रमुख होने के नाते सरकार रोज एक लाल चमड़े के बक्से में रानी या राजा के पास जरूरी दस्तावेज भेजती है। इन दस्तावेजों में सभी प्रमुख राजनीतिक हालात, जरूरी बैठकों के वो सभी कागजात होते हैं, जिनमें उनके हस्ताक्षर जरूरी होते हैं।

प्रधानमंत्री आमतौर पर बुधवार को बकिंघम पैलेस में रानी से मिलते थे, ताकि उन्हें सरकारी मामलों के बारे में औपचारिक रूप से जानकारी दी जा सके। यह बैठक पूरी तरह गोपनीय होती है और इस दौरान क्या कहा गया, इसका कोई रिकॉर्ड नहीं होता। उनके पास ये 5 प्रमुख काम थे…

  1. सरकार की नियुक्तिः आम चुनाव जीतने वाली पार्टी के नेता को आमतौर पर बकिंघम पैलेस बुलाया जाता है, जहां उन्हें सरकार बनाने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया जाता है। ठीक ऐसे ही आम चुनाव से पहले रानी औपचारिक रूप से सरकार को भंग कर देती हैं।
  2. संसद में भाषणः रानी संसदीय वर्ष की शुरुआत राज्य उद्घाटन समारोह के साथ करती हैं। इस दौरान हाउस ऑफ लॉर्ड्स में सिंहासन से रानी भाषण देती हैं। इसमें वह सरकार की नीति और योजनाओं के बारे में बताती हैं। यह भारत में राष्ट्रपति के अभिभाषण की तरह होता है। 2022 में क्वीन एलिजाबेथ की तरफ से प्रिंस चार्ल्स ने संसद में भाषण दिया था।
  3. शाही स्वीकृतिः संसद में पारित किसी भी विधेयक को कानून बनने के लिए उस पर रानी का औपचारिक अनुमोदन यानी हस्ताक्षर जरूरी है। भारत में भी किसी विधेयक को संसद से पारित होने के बाद कानून बनने के लिए उस पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर जरूरी हैं। आखिरी बार 1708 में एक कानून को राजा ने सहमति देने से इनकार कर दिया था।
  4. मेहमानों की मेजबानीः रानी दूसरे देशों के मेहमान राष्ट्राध्यक्षों की मेजबानी करती हैं। रानी ही यूनाइटेड किंगडम में तैनात विदेशी सरकारों के राजदूतों और उच्चायुक्तों से मिलती हैं।
  5. संवैधानिक प्रमुखः रानी 600 से ज्यादा चैरिटी, मिलिट्री एसोसिएशंस, प्रोफेशनल संस्थानों और पब्लिक सर्विस ऑर्गेनाइजेशंस की भी प्रमुख थीं। रानी कॉमनवेल्थ में शामिल 14 देशों की राज्य प्रमुख थीं। इनमें ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे देश भी शामिल हैं।

रानी एलिजाबेथ पिछले 70 सालों से ये सभी काम करती आ रही थीं। अब इन सभी कामों का जिम्मा नए राजा चार्ल्स के पास होगा।

सवाल : ब्रिटेन के बाहर किन देशों की महारानी थीं एलिजाबेथ?

जवाब : महारानी एलिजाबेथ ब्रिटेन के अलावा 14 कॉमनवेल्थ देशों की भी महारानी थीं। अब किंग चार्ल्स इन देशों के राजा होंगे।

ब्रिटिश कौन से देश के थे? - british kaun se desh ke the?

कॉमनवेल्थ में होने के बावजूद 2021 में बारबाडोस ने भी भारत की तरह खुद को गणतंत्र घोषित कर दिया। इसके बाद से एंटीगुआ और बरमूडा, बहामास, जमैका और सेंट किट्स-नेविस भी गणतंत्र बनने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं।

इन देशों में महारानी या राजा की शक्तियां काफी हद तक प्रतीकात्मक होती हैं। ज्यादातर देशों में राजनीतिक फैसले एक चुनी हुई संसद द्वारा लिए जाते हैं और प्रधानमंत्री इन्हें लागू करता है। यानी महारानी देश की मुखिया तो होती हैं, लेकिन सरकार की मुखिया नहीं।

रानी के पास कुछ संवैधानिक कर्तव्य हैं, जिनमें सबसे जरूरी नई सरकारों का अप्रूवल है। अलग-अलग देशों में ये कर्तव्य बदलते रहते हैं। जैसे- कानून की औपचारिक मंजूरी देना, कुछ अधिकारियों की नियुक्ति करना और राष्ट्रीय सम्मान प्रदान करना।

सवाल : क्या ब्रिटिश क्राउन अपनी अधीन आने वाली 14 सरकारों के सभी फैसले मानने को बाध्य है?

जवाब : संवैधानिक राजशाही होने की वजह से ब्रिटेन की रानी या राजा को अपने अधीन आने वाली चुनी हुई सरकारों के सभी फैसले मानने होते हैं, लेकिन कुछ बेहद असाधारण हालात में क्राउन के पास सरकार को ओवरराइड करने का भी अधिकार होता है।

दूसरे विश्वयुद्ध के बाद एक ही बार ऐसा हुआ है। साल 1975 में ऑस्ट्रेलिया में एक संवैधानिक संकट पैदा हुआ था, जिसमें महारानी के नियुक्त किए गवर्नर जनरल ने उस वक्त के प्रधानमंत्री को बर्खास्त कर दिया था।

हर साल करीब 800 करोड़ रुपए खर्च

ब्रिटिश राजशाही भले ही प्रतीकात्मक है, लेकिन शाही परिवार का खर्च भारी भरकम है। साल 2020-21 में ब्रिटेन के सरकारी खजाने से रानी, यानी शाही परिवार को 86.3 मिलियन पाउंड यानी करीब 790 करोड़ रुपए दिए गए। इसमें उनकी सुरक्षा का खर्च शामिल नहीं है। हालांकि, ये पैसा शाही परिवार के प्रॉपर्टी बिजनेस से ही आता है। ये सरकारी संपत्ति ही है, जो शाही परिवार के नाम है। यानी वो इसे बेच नहीं सकते।

दिवंगत महारानी से जुड़ी ये खबरें भी जरूर पढ़ें...

25 की उम्र में संभाला था शासन, 17 PHOTOS में देखें प्रिंसेस से क्वीन तक का सफर

ब्रिटिश कौन से देश के थे? - british kaun se desh ke the?

महारानी एलिजाबेथ II ने 6 फरवरी 1952 को पिता किंग जॉर्ज की मौत के बाद ब्रिटेन का शासन संभाला। तब उनकी उम्र सिर्फ 25 साल थी। तब से 70 साल तक उन्होंने शासन किया। उन्होंने 2 दिन पहले ‌‌ब्रिटेन की 15वीं PM लिज ट्रस को शपथ दिलाई थी। वे ब्रिटेन के इतिहास में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली पहली महिला सम्राट हैं। पढ़ें पूरी खबर...

नोटों और सिक्कों से हटाई जा सकती है एलिजाबेथ की फोटो; राष्ट्रगान में भी बदलाव की संभावना

ब्रिटिश कौन से देश के थे? - british kaun se desh ke the?

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद अब कई शाही प्रतीक बदले जा सकते हैं। फ्लैग, नोट, सिक्के में अभी तक महारानी की अलग-अलग तस्वीर होती थी। अब इसे हटाकर नए किंग बने प्रिंस चार्ल्स की फोटो लगाए जाने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर...

15 देशों की सिंबॉलिक महारानी थीं एलिजाबेथ-II, रोज मिलता था सरकारी काम का ब्योरा

ब्रिटिश कौन से देश के थे? - british kaun se desh ke the?

एलिजाबेथ सिर्फ ब्रिटेन ही नहीं, 14 अन्य आजाद देशों की भी महारानी थीं। ये सभी देश कभी न कभी ब्रिटिश हुकूमत के अधीन रहे थे। पढ़ें पूरी खबर...

3 बार भारत आईं एलिजाबेथ-II, रिपब्लिक डे पर शाही मेहमान बनीं

ब्रिटिश कौन से देश के थे? - british kaun se desh ke the?

एलिजाबेथ-II तीन बार भारत आईं। 1961, 1983 और 1997 में वो भारत की शाही मेहमान बनी थीं। 1961 में भारत के गणतंत्र दिवस की परेड में भी शामिल हुई थीं। उनके साथ प्रिंस फिलिप भी थे। पढ़ें पूरी खबर...

प्रिंस चार्ल्स बने ब्रिटेन के नए किंग, 24 घंटे के भीतर सौंपा जाएगा ताज

ब्रिटिश कौन से देश के थे? - british kaun se desh ke the?

एलिजाबेथ-II के निधन के बाद उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स नए किंग बन गए हैं। अब उन्हें किंग चार्ल्स-III के नाम से जाना जाएगा। महारानी के निधन के 24 घंटों के भीतर लंदन स्थित सेंट जेम्स पैलेस में एक सेरेमोनियल बॉडी के बीच चार्ल्स को आधिकारिक तौर पर राजा घोषित किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

क्या ब्रिटेन और इंग्लैंड एक ही देश है?

इंग्लैंड ग्रेट ब्रिटेन द्वीप के दक्षिणी भाग में स्थित है, जो यूनाइटेड किंगडम देश का एक हिस्सा है. बता दें कि यूनाइटेड किंगडम में इंग्लैंड (England), वेल्स (Wales), स्कॉटलैंड (Scotland) और उत्तरी आयरलैंड (Nothern Ireland) के प्रशासनिक क्षेत्र शामिल हैं.

ब्रिटेन में कौन सा धर्म है?

ब्रिटेन में प्रमुख ईसाई धर्म की जनसंख्या तेजी के साथ घटती जा रही है जबकि मुस्लिमों की आबादी में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. मंगलवार को जारी जनगणना रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड और वेल्स में 46.2 फीसदी यानी दो करोड़ 75 लाख लोगों ने खुद को ईसाई बताया.

ब्रिटिश में कितने देश आते हैं?

यूनाइटेड किंगडम एक संवैधानिक राजशाही और एकात्मक राज्य है जिसमें चार देश शामिल हैं: इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स.

ब्रिटिश कब भारत आया?

अंग्रेजो का भारतीय उपमहाद्वीप में आगमन 24 अगस्त, 1608 को व्यापार के उद्देश्य से भारत के सूरत बंदरगाह पर अंग्रेजो का आगमन हुआ था, लेकिन 7 वर्षों के बाद सर थॉमस रो (जेम्स प्रथम के राजदूत) की अगवाई में अंग्रेजों को सूरत में कारखाना स्थापित करने के लिए शाही फरमान प्राप्त हुआ।