घी के दीपक जलाने से क्या होता है? - ghee ke deepak jalaane se kya hota hai?

Follow us on Created with Sketch.

Show
घी के दीपक जलाने से क्या होता है? - ghee ke deepak jalaane se kya hota hai?
Image Source : INDIA TV भगवान के सामने कौन सा दीपक जलाना है शुभ

Highlights

  • घी का दीपक जलाना माना जाता है शुभ
  • घर में बनी रहती है सुख- शांति
  • तेल का दीपक भी जला सकते हैं

Vastu Shastra: हिंदू धर्म में दीपक जलाना पवित्र माना गया है।कोई भी पूजा पाठ या शुभ कार्य हो बिना दीपक जलाए सम्पन्न नहीं होता है।घर में, मंदिर में हर धार्मिक कार्य में भगवान के सामने दीपक जलाया जाता है।शास्त्रों में दीपक जलाने से होने वाले फायदों के बारे में बताया गया है।अगर आप अपने घर के मंदिर में रोज दीपक जलाते हैं तो घर से नकारात्मकता दूर रहती है और पॉजिटिव एनर्जी आती है।साथ ही घर परिवार के लोगों के बीच आपस में प्रेम की भावना बढ़ती है।घर में दीपक घी या तेल से जलाया जाता है, लेकिन अक्सर लोग इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि पूजा पाठ करते समय घी का दीपक जलाना चाहिए या तेल का।तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे कि भगवान के सामने किसका दीपक जलाएं और क्यों 

घी का दीपक जलाना है बेहद शुभ 

दीपक की लौ के  बिना पूजा-पाठ सम्पन्न ही नहीं माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घी के दीपक को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। घी का दीपक भगवान को समर्पित करने के लिए जलाया जाता है। घर में घी का दीपक जलाने से देवताओं और माता लक्ष्मी का वास होता है, जिससे घर में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है। साथ ही घर का वास्तु दोष भी खत्म होता है। जब घी का दीपक जलाएं तो फूल बत्ती का ही इस्तेमाल करें।

Vastu Shastra: ताजे गुलाब की पंखुड़ियां घर में लाएंगी ये बदलाव, जानिए क्या होगा फायदा

दोनों तरह के दीपक जला सकते हैं 

आप भगवान के सामने घी या तेल दोनों तरह के दीपक जला सकते हैं, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि भगवान के दाहिने तरफ घी का दीपक और बाएं तरफ तेल का दीपक जलाएं। दीपक जलाने से पहले ध्यान रखें कि दिया टुटा हुआ ना हो। खंडित दीपक को शुभ नहीं माना जाता है। अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए तेल का दीपक जलाया जाता है। तेल का दीपक जलाते समय लम्बी बत्ती ही लगाएं।   

Chanakya Niti: क्रोध सहित इन 4 चीजों से रहें कोसों दूर, नहीं तो जीवन बन जाएगा नर्क से भी बदतर

इस दिशा में रखें दीपक

दीपक जब भी जलाएं उसको रखने से पहले दिशा का ध्यान जरूर रखें। कई बार जल्दबाजी में हम दीपक को कहीं भी रख देते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि ऐसा करने से कई तरह के नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। आर्थिक नुकसान के साथ साथ-साथ मानसिक परेशानियों से भी आपको गुजरना पड़ सकता है। आप जब भी दीपक जलाएं तो जलाकर उसे पश्चिम दिशा में ही रखें। ऐसा करने से आप अपनी तरफ पॉजिटिव एनर्जी को आकर्षित करेंगे। 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी किसी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है। 

Vastu Shastra: मंदिर जाते वक्त घर से ही लेकर जाएं लोटे में जल, लौटते वक्त इस बात का रखें ख्याल

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

शिवपुराण के अनुसार अगर भगवान के सामने घी का दिया जलाया जाए तो घर में सुख, संपत्‍ती और सेहत का वास होता है। घी के दीए जलाने के और भी कई फायदे हैं तो,‍च...

हिंदू धर्म और शास्‍त्रों में भगवान के आगे दिया जालाने का बहुत महत्‍व है। हर हिंदू परिवार में सुबह-शाम घर की महिलाएं दिया जला कर भगवान की अराधन करती हैं। शास्‍त्रों में कहा गया है कि इसे देवी देवता काफी प्रसन्‍न हो जाते हैं। मगर शिवपुराण के अनुसार अगर भगवान के सामने घी का दिया जलाया जाए तो घर में सुख, संपत्‍ती और सेहत का वास होता है। घी के दीए जलाने के और भी कई फायदे हैं तो,‍चलिए जानते हैं की ज्योतिषी के आधार पर इससे आपको क्‍या लाभ मिलेगा। 

Read More: वास्‍तु शास्‍त्र के मुतबिक घर की किस दिशा में लगाएं घड़ी

According to jyotish shastra lighting ghee ka Deepak every day at your home get health and wealth benefits

घी से होती हैं बीमारियां दूर 

घी में इलेक्‍ट्रोमेगनेटिक फोर्स प्रोड्यूस करने की क्ष्‍मता होती है। यह त्‍वचा के बल्‍ड सेल्स को एक्टिव कर देता है। इससे चर्मरोग जैसी बीमारियों से निजात मिल जाती हैं। घर में रोज घी के दिए जलाने से घर के वातावरण में मौजूद प्रदूषण भी दूर हो जाता है। 

घी होता है एअर प्‍यूरीफायर 

घी के दीपक से निकलने वाला धूआं एअर प्‍यूरीफायर का काम करता है और साथ ही घर की हवा में मौजूद किताणुओं का नाश करता है। घी के दीपक की सुगंध से मन शांत रहता है और अवसाद जैसी बीमारियां भी नही होती हैं। 

Read More: बिछिया पहनने से पति के साथ आपकी भी बढ़ेगी लाइफ

According to jyotish shastra lighting ghee ka Deepak every day at your home get health and wealth benefits

घी के दिए जलाने के धार्मिक कारण 

हिंदू धर्म में अग्नि को देवता माना गया है इसलिए हर पूजा की शुरुआत दीपक जला कर ही की जाती है। ऐसा भी माना जाता है कि दीपक जलाने से अज्ञानता खत्‍म होती हैं। इतना ही नहीं घर में घी का दिया जलाने से मां लक्ष्‍मी भी प्रसन्‍न हो जाती हैं और घर में स्‍थाई रूप से वास करने लगती हैं। 

दीपक जलाने के सही नियम 

  • दीपक जलाते वक्‍त अगर आप उसकी लौ पूर्व दिशा की ओर रखती हैं तो इससे आपकी आयु में वृद्धि होती है। 
  • घी का दीपक जलाते वक्‍त कभी भी उसकी लौ को पश्चिम की ओर न जाने दें नहीं तो इससे आपके घर में दुख बढ़़ेगा। 
  • उत्‍तर दिशा की ओर अगर आप घी के दीपक की लौ रखती हैं तो इससे आपको धन लाभ होगा। 
  • दक्षिण दिशा की ओर दीपक की लौ रखने पर भी आपको नुकसान होगा। इससे आपके घर में जन-धन की हानि हो सकती है। 
  • पूजा करते वक्‍त हमेशा दो तरह के दीपक जलाने चाहिए एक घी का और दूसरा तेल का इससे जो सुगंध आती है उससे घर में शांति का वतावरण बनता है।
  • पूजा करते वक्‍त कभी भी जलते हुए घी के दीपक से अगरबत्‍ती न जलाएं ऐसा करने से घर में गरीबी आती है। 
  • इसी तरह कभी भी दीपक से दीपक भी न जलाए। इससे घर की आर्थिक स्थिती खराब हो जाती है। 
  • माचिस की जिस तीली से आप घी का दिया जलाती हैं उसे बझाने के लिए कभी भी फूक का इस्‍तेमाल न करें बल्कि हाथों को झटकर उन्‍हें बुझाएं । अगर आप मुंह से फूंक कर तीली बुझाती हैं तो इससे लक्ष्‍मी दूर हो जाती है। 

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

Her Zindagi

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

घर में घी का दीपक जलाने से क्या होता है?

घी का दीपक जलाना सबसे शुभ : घर या मंदिर में घी का दीपक जलाना सबसे शुभ माना जाता है। इससे सभी तरह का स्वास्थ लाभ होता है साथ ही घर का वास्तुदोष भी दूर हो जाता है। यह सभी तरह की पीड़ा का नाश कर देता है। शिव पुराण के अनुसार प्रतिदिन घी का दीपक जलाने से घर में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है।

घी का दीपक किधर जलाना चाहिए?

मान्यताओं के अनुसार, पूजा में घी का दीपक अपने बाएं हाथ की ओर जलाना चाहिए। इसके अलावा तेल का दीपक दाएं हाथ की ओर रखना चाहिए

घी का दीपक क्यों जलाया जाता है?

गाय के घी में रोगाणुओं को भगाने की क्षमता होती है। यह घी जब दीपक में अग्नि के संपर्क में आता है तो वातावरण को पवित्र बना देता है। इससे प्रदूषण दूर होता है। दीपक जलाने से पूरे घर को फायदा मिलता है।

घर के मंदिर में कौन से तेल का दिया जलाना चाहिए?

लेकिन क्या आप जानते हैं कि घी के दीपक को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। घी का दीपक भगवान को समर्पित करने के लिए जलाया जाता है। घर में घी का दीपक जलाने से देवताओं और माता लक्ष्मी का वास होता है, जिससे घर में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है।