नवरात्रि में 9 दिन कौन कौन से कलर के कपड़े पहने चाहिए? - navaraatri mein 9 din kaun kaun se kalar ke kapade pahane chaahie?

हिंदी न्यूज़ लाइफस्टाइलChaitra Navratri 2022: नवरात्रि के 9 दिन इस रंग के कपड़े पहनकर करें पूजा, मां दुर्गा होगी प्रसन्न

Chaitra Navratri 2022: नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा का पूजन करते समय भक्त को हर दिन अलग-अलग रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए।

नवरात्रि में 9 दिन कौन कौन से कलर के कपड़े पहने चाहिए? - navaraatri mein 9 din kaun kaun se kalar ke kapade pahane chaahie?

Manju Mamgainलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 30 Mar 2022 07:46 AM

Navratri 2022 Mein Kis Din Kis Rang Ke Kapde Pehne: नवरात्रि के 9 दिन माता के भक्तों के लिए विशेष महत्व रखते हैं। इस दौरान भक्त पूरा दिन उपवास रखकर मां दुर्गा से अपने और अपने परिवार के कल्याण की कामना करता है। इस साल चैत्र नवरात्रि 02 अप्रैल से शुरू होकर 11 अप्रैल तक है।

नवरात्रि के नौ दिन जिस तरह मां के अलग-अलग स्वरूपों को उनकी पसंद का भोग लगाया जाता है। उसी तरह माता के भक्त 9 दिनों तक अलग-अलग रंग के कपड़े पहनकर मां की उपासना करते हैं। माना जाता है कि हर दिन की देवी को खास रंग पसंद होता है। जिसे पहनकर पूजा करने से देवी मां प्रसन्न होती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं नवरात्रि के दौरान देवी मां की आराधना के लिए नौ दिन किन अलग-अलग रंगों के कपड़े पहनने चाहिए।

Chaitra Navratri 2022: जानें नवरात्रि में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए किस दिन लगाएं किस चीज का भोग

पीला रंग पहले दिन-
नवरात्रि के पहले दिन देवी शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मां शैलपुत्री की पूजा और आराधना के लिए पीले रंग की प्रयोग किया जाता है। 

हरा रंग दूसरे दिन-
नवरात्रि के दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की आराधना की जाती हैं। इनकी पूजा में हरे रंग के कपड़े पहनने का विधान है। माना जाता है कि हरे रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से मां प्रसन्न होती हैं।

ग्रे रंग तीसरे दिन-
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की आराधना की जाती है। इस दिन स्लेटी या ग्रे रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। आप चाहें तो ग्रे रंग के साथ मिक्स एंड मैच कर खूबसूरत लुक पा सकते हैं। 

नारंगी रंग चौथे दिन-
नवरात्रि के चौथे दिन देवी माता कूष्माण्डा की पूजा की जाती है। मां को नारंगी रंग बेहद पसंद होता है। इसलिए पूजा के दौरान या दिनभर नारंगी रंग के कपड़े पहन सकते हैं। 

सफेद रंग पांचवे दिन- 
नवरात्रि का पांचवा दिन स्कंदमाता का है। इनको सफेद रंग बेहद पसंद है। देवी मां को खुश करने के लिए आप सफेद रंग के कपड़े पहन सकते हैं। 

लाल रंग छठें दिन-
नवरात्रि के छठें दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती हैं। इन्हें रंगों में लाल रंग पसंद होता है। मां की आराधना के लिए लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए। श्रंगार के सामान में मां लाल रंग की चूड़ियों को पसंद करती हैं। 

नीला रंग सातवें दिन-
नवरात्रि के सातवें दिन कालरात्रि की पूजा की जाती है। रात्रि के समय होने वाली इनकी विशेष पूजा में नीले रंग के कपड़े पहनने से देवी मां प्रसन्न होती हैं। 

गुलाबी रंग आठवें दिन-
नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की पूजा होती है। इन्हें गुलाबी रंग बेहद पसंद है। अपने दिन को शुभ बनाने के लिए आप गुलाबी रंग के कपड़े पहन सकते हैं।  

बैंगनी या जामुनी रंग नौवें दिन-
नवरात्रि के नौवे दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां को बैंगनी या जामुनी रंग बेहद पसंद आता है। मां सिद्धिदात्री सब सिद्धियों को पूरी करती है। नौवें दिन देवी मां को प्रसन्न करना है तो बैंगनी रंग के कपड़ों को पहनें।

नवरात्रि में 9 दिन कौन कौन से कलर के कपड़े पहने चाहिए? - navaraatri mein 9 din kaun kaun se kalar ke kapade pahane chaahie?

Updated Mon, 26th Sep 2022 09:02 AM IST

ऐसा माना जाता है कि नौ दिन अलग-अलग रंग के कपड़े पहनने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं।नवरात्रि में नौ देवियों की पूजा की जाती है।सभी को खास रंग पसंद होता है। अगर आप पूजा में उनके प्रिय रंग के कपड़े पहनते हैं तो उनकी विशेष कृपा आप पर बनी रहेगी। अगर आप मां को प्रिय रंग के कपड़े पहनते हैं तो वे प्रसन्न होंगी और आपकी मां की कृपा बरसेगी।आइए जानते हैं नवरात्रि के 9 दिनों में कौन-कौन से रंग के कपड़े धारण करना चाहिए...नवरात्रि के नौ दिनों में माता के अलग अलग रुपों की पूजा होती है,इन नौं रुपों को अलग अलग रंग पंसद है। 

नवरात्रि में 9 दिन कौन कौन से कलर के कपड़े पहने चाहिए? - navaraatri mein 9 din kaun kaun se kalar ke kapade pahane chaahie?

पहला दिन-नवरात्रि में पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाती है। मां शैलपुत्री की पूजा करने के लिए पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है।

दूसरा दिन- इस दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की जाती है। मां ब्रह्मचारिणी को हरा रंग प्रिय है तो इस दिन आप हरा रंग पहन कर पूजा करें।

चौथा दिन- अगर आप नारंगी रंग के वस्त्र पहचनकर पूजा में बैठते हैं तो मां कूष्मांडा प्रसन्न हो जाती हैं। उनकी विशेष कृपा मिलती है।

नवरात्रि में 9 दिन कौन कौन से कलर के कपड़े पहने चाहिए? - navaraatri mein 9 din kaun kaun se kalar ke kapade pahane chaahie?

पांचवा दिन-मां स्कंदमाता की पूजा में सफेद रंग के कपड़े पहन कर पूजा करने वाले भक्त की मां हर मनोकामना पूर्ण करती हैं।

छठा दिन-मां कात्यायनी लाल रंग के कपड़े पहनकर पूजा की जाए तो माता रानी प्रसन्न होती  हैं।

सांतवा दिन-मां कालरात्रि की पूजा में नीले रंग के कपड़े पहनकर पूजा-आराधना करने वालों से मां प्रसन्न होती हैं और आशीर्वाद लुटाती हैं।

नवरात्रि में 9 दिन कौन कौन से कलर के कपड़े पहने चाहिए? - navaraatri mein 9 din kaun kaun se kalar ke kapade pahane chaahie?

आठवां दिन-आठवें दिन मां महागौरी की पूजा गुलाबी रंग के कपड़े पहन करें।

नौवां दिन-नवरात्रि के नौवें और आखिरी दिन सिद्धिदात्री देवी का दिन होता है।उन्हें बैंगनी या जामुनी रंग बेहद प्रिय है।

नवरात्रि के 9 दिन के नौ कलर कौन से हैं 2022?

नवरात्रि के नौ रंग कौन से हैं? नवरात्रि के नौ रंग नारंगी, सफेद, लाल, रॉयल ब्लू, पीला, हरा, भूरा, बैंगनी और पीकॉक ग्रीन होता है।

नवरात्रि के 9 दिन कौन से कलर के कपड़े पहने चाहिए?

प्रथम दिन मां शैलपुत्री - पीला ड्रेस - नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इसलिए खासकर पीले रंग के वस्त्र पहने जाते हैं। 2. दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी - हरा रंग - नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है।